WPL 2024: अब तो सोफ़ी डिवाइन भी हो गई है स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी की बड़ी फैन, जमकर की RCB कप्तान की प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: अब तो सोफ़ी डिवाइन भी हो गई है स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी की बड़ी फैन, जमकर की RCB कप्तान की प्रशंसा

29 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग में एक और अच्छा मुकाबला खेला गया था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रनों से हराया।

Smriti Mandhana (Photo Source: Getty Images)
Smriti Mandhana (Photo Source: Getty Images)

महिला प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। 29 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग में एक और अच्छा मुकाबला खेला गया था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रनों से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 43 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए।

स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। हालांकि स्मृति मंधाना आरसीबी को जीत दिलाने में नाकाम रही। स्मृति मंधाना की इस पारी की RCB की ही सलामी बल्लेबाज सोफ़ी डिवाइन ने जमकर प्रशंसा की है। सूफी डिवाइन ने कहा कि स्मृति मंधाना ने इस साल जिस तरीके की बल्लेबाजी की है उसको देखकर वो भी काफी खुश है।

मैच खत्म होने के बाद सोफ़ी डिवाइन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘मैं स्मृति के लिए बहुत ही सम्मानित महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि पिछला सीजन उनके लिए काफी मुश्किल था। हालांकि जिस तरीके की बल्लेबाजी उन्होंने इस सीजन में की है वो कमाल की रही है।

जिस तरीके से उन्होंने कप्तानी भी की है उससे भी मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। मेरे लिए इस मैच में हर तरफ शॉट्स खेलना बहुत ही मुश्किल था लेकिन उन्होंने मैदान के चारों तरफ लंबे-लंबे छक्के लगाए। टी20 क्रिकेट का यही मतलब होता है कि साझेदारी में खिलाड़ियों को अलग-अलग भूमिका लेनी होती है। इस मैच में मेरी यही भूमिका थी कि मैं उनको स्ट्राइक दूं और उन्हें बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए देखूं।’

हम लोग मुंबई के खिलाफ अच्छी वापसी करेंगे: सोफ़ी डिवाइन

सोफ़ी डिवाइन की बात की जाए तो उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अनुभवी ऑलराउंडर ने पहले इस मैच में 23 रन देकर दो विकेट झटके और फिर 23 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली।

अनुभवी खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘हमें अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है और हम इस मैच में अच्छी वापसी करना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलेंगे।’ आरसीबी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना अगला मुकाबला 2 मार्च को खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?