IPL 2024: नाम नहीं दिल से भी Royals है राजस्थान टीम, खास Pink Promise के जरिए खिलाड़ी करेंगे हर घर 'रोशन' - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: नाम नहीं दिल से भी Royals है राजस्थान टीम, खास Pink Promise के जरिए खिलाड़ी करेंगे हर घर ‘रोशन’

राजस्थान रॉयल्स 6 अंकों के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

Sanju Samson (Photo Source: X/Twitter)
Sanju Samson (Photo Source: X/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। फिलहाल संजू सैमसन एंड कंपनी 6 अंकों के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है।

अब RR को अपना अगला मुकाबला 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलना है। हालांकि, इस मैच से पहले राजस्थान टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक बड़ा खुलासा किया है। ध्रुव जुरेल ने बताया है कि आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में टीम जितने ज्यादा छक्के लगाएगी उतने ज्यादा सोलर पैनल अलग-अलग गांव के घर में लगाए जाएंगे।

दरअसल, फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा की है, जिसमें ध्रुव जुरेल ने कहा कि, ‘#pinkpromise का यह मतलब है कि हमने जो नई जर्सी पहनी है उसमें कुछ महिलाओं का भी नाम लिखा हुआ है। आरसीबी के खिलाफ मैच में हम जितने ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाएंगे उतने सोलर पैनल कई गांव के घर में लगाए जाएंगे।’

राजस्थान द्वारा शेयर की गई वीडियो:

आरआर के खिलाड़ियों ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम अब आरसीबी के खिलाफ भी जीत दर्ज करना चाहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो टीम ने इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं, जिसमें एक में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि तीन में बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा है।

इस वक्त आरसीबी 2 अंकों के साथ आईपीएल 2024 की अंकतालिका में 8वें पायदान पर है। राजस्थान टीम की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने अच्छी बल्लेबाजी की है। वहीं रियान पराग भी ज़बरदस्त फ़ॉर्म में नजर आए हैं। आरसीबी के लिए विराट कोहली का बल्ला बोला है। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?