फिरकी के फनकार आर अश्विन उतरे फैशन की पिच पर, इस बार भी फैन्स का जीत लिया दिल
इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं स्पिनर आर अश्विन।
अद्यतन - मार्च 1, 2024 3:41 अपराह्न

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में आर अश्विन अपनी फिरकी से बड़ा खेल कर रहे हैं, जहां उनकी स्पिन गेंदबाजी इंग्लिश बल्लेबाजों के होश उड़ा रही है। वहीं आखिरी टेस्ट से पहले खिलाड़ियों को लंबा ब्रेक मिला है और ऐसे में ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं इस लिस्ट में अश्विन नाम भी शामिल है।
एक नजर आर अश्विन के प्रदर्शन पर
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैच खेल लिए हैं, जिसके हर मैच में आर अश्विन ने अपनी छाप छोड़ी है। इस बीच अब तक हुए 4 मैचों में अश्विन ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए अपने नाम कुल 17 विकेट किए हैं और साथ ही रांची टेस्ट मैच में तो उन्होंने 5 विकेट लिए थे एक पारी में और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वैसे अश्विन जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी में भी कई बार अपना दम दिखा चुके हैं टीम के लिए।
आर अश्विन और फैशन का हुआ मेल
*इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं स्पिनर आर अश्विन।
*इसी कड़ी में अश्विन ने फैन्स के साथ अपनी कुछ तस्वीरें की शेयर।
*इन तस्वीरों में अश्विन काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं।
*ऐसी तस्वीरें काफी कम ही पोस्ट करता है ये स्पिन गेंदबाज।
ये हैं आर अश्विन की कुछ स्टाइलिश तस्वीरें
कुलदीप और जुरेल के साथ स्पिनर की तस्वीर
हाल ही में एक बड़ा रिकॉर्ड किया है अपने नाम
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है, वहीं ये सीरीज अश्विन के लिए भी यादगार बन गई है। जहां इस सीरीज के दौरान अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं, अनिल कुंबेल के बाद अश्विन ये कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। वैसे इस सीरीज में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है, इस लिस्ट में यशस्वी, सरफराज, जुरेल और आकाश दीप जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। दूसरी ओर केएस भरत और रजत पाटीदार शायद अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।