IPL 2024: ‘डरबन से आया मेरा दोस्त’- LSG ने लांस क्लूजनर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
लांस क्लूजनर ने साउथ अफ्रीका के लिए 40 टेस्ट और 171 वनडे खेले हैं।
अद्यतन - मार्च 2, 2024 10:19 पूर्वाह्न

Lance Klusener joins LSG as assistant coach: पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर लांस क्लूजनर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए सहायक कोच के रूप में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के साथ जुड़ गए हैं। वह हेड कोच जस्टिन लैंगर और सहायक कोच एस श्रीराम के साथ काम करेंगे। उनका लक्ष्य भी केएल राहुल के नेतृत्व में इस आईपीएल खिताब को हासिल करना है।
बता दें कि, वह SA20 में सुपरजायंट्स फ्रेंचाइजी के दक्षिण अफ्रीका स्थित सहयोगी डरबन सुपर जाइंट्स की भी देखरेख करेंगे। पूर्व-ऑलराउंडर के टीम में आने से LSG का कोचिंग डिपार्टमेंट काफी मजबूत दिख रहा है, ऐसे में प्लेयर्स और फैंस यही उम्मीद करेंगे कि इस सीजन उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करे।
कोचिंग में लांस क्लूजनर के पास है काफी ज्यादा अनुभव
लखनऊ के लिए सहायक कोच के रूप में काम करने से पहले क्लूजनर मुंबई इंडियंस (MI) में शॉन पोलक के साथ काम कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ अपने कार्यकाल के दौरान कोचिंग का भरपूर अनुभव लेकर उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में त्रिपुरा के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया है।
क्लूजनर के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने पर एलसजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ”डरबन से आया हमारा दोस्त।” वहीं, फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा कि एलएसजी ने आईपीएल 2024 के लिए क्लूजनर को जोड़ा है। वह सहायक कोच के रूप में जस्टिन लैंगर के साथ काम करेंगे।
𝘿𝙪𝙧𝙗𝙖𝙣 𝙨𝙚 𝙖𝙖𝙮𝙖 𝙝𝙪𝙢𝙖𝙧𝙖 𝙙𝙤𝙨𝙩 💙🔥
Lance Klusener joins our coaching staff for the season 🤩 pic.twitter.com/0GWVNFEEnV
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 1, 2024
दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर ने 1996 से 2004 तक अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, और अपने अंतर्राष्ट्रीय कार्यकाल में 171 वनडे और 49 टेस्ट खेले। 1999 के वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 140.50 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से नौ मैचों में 281 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 17 विकेट भी लिए थे। इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।
बता दें कि, उनके कोचिंग काल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पिछले साल कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहली ट्रॉफी जीती थी। बता दें कि एलएसजी ने IPL में साल 2022 में डेब्यू किया। फ्रेंचाइजी दोनों सीजन में प्लेऑफ में कामयाब रही। लखनऊ खी टीम आगाम सीजन में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को करेगी। उसकी पहली टक्कर राजस्थान रॉयल्स से है।