Ranji Trophy 2024: ‘बहुत हो गया….’- शार्दुल ठाकुर ने तमिलनाडु के खिलाफ बल्ले से मचाई गदर, तो ‘लार्ड’ की तारीफ में अश्विन की पोस्ट हुई वायरल
शार्दुल ठाकुर आगामी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलेंगे।
अद्यतन - मार्च 3, 2024 4:46 अपराह्न

Ranji Trophy 2024, 2nd Semi-Final, Mumbai vs Tamil Nadu: भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर ऑफ-स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) ने अपनी अनोखे स्टाइल में साथी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को जारी रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शतक के लिए बधाई दी।
आपको बता दें, मुंबई और तमिलनाडु इस समय जारी रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले बांद्रा के एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने हैं। इस मैच में मुंबई ने बेहद शानदार गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु क्रिकेट टीम को पहली पारी में 146 रनों पर रोक दिया।
Shardul Thakur की बल्लेबाजी के फैन हुए R Ashwin
जिसके बाद मुंबई क्रिकेट टीम की भी बल्ले के साथ शुरुआत काफी निराशाजनक रही, लेकिन भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने गेंद के साथ कहर बरपाने के बाद बल्ले के साथ भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। शार्दुल ठाकुर ने मात्र 105 गेंद में 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 109 रनों की यादगार पारी खेली।
⚡🔥 SHAR-DOOOOL! Lord Thakur brings up his maiden first class ton in the Ranji Trophy semis against TN.#ShardulThakur pic.twitter.com/THodIKGSD1
— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) March 3, 2024
शार्दुल ठाकुर के फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पहले शतक के बदौलत मुंबई अपनी पहली पारी में रन पोस्ट कर पाई। इस दौरान उन्होंने हार्दिक तमोरे (35) के साथ आठवें विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी भी की। इस बीच, रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X का सहारा लेकर शार्दुल ठाकुर की शानदार पारी के लिए मजाकिया अंदाज में तारीफ की। आश्विन ने X पर लिखा: ‘Dey लार्ड! बहुत हो गया दा😂😂’।
यहां देखिए अश्विन की पोस्ट:
Dey lord beefy! Enough da😂😂 #MumbaivsTN #RanjiTrophy
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) March 3, 2024
आपको बता दें, शार्दुल ठाकुर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलेंगे। एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2024 नीलामी में शार्दुल ठाकुर को 4 करोड़ रूपये में खरीदा था। शार्दुल ने पिछले दो आईपीएल सीजनों में 25 मैचों में 22 विकेट झटके। भारतीय ऑलराउंडर ने अब तक कुल 86 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 9.16 की इकॉनमी से 89 विकेट लिए हैं।