पैट कमिंस SRH

IPL 2024: “भारत दूसरे घर जैसा है “-SRH की कप्तानी मिलते है पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

IPL 2024 में SRH की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे पैट कमिंस।

Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)
Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ खेलने से पहले भारत को दूसरा घर बताया। 30 वर्षीय प्लेयर आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर बने, जब SRH ने उन्हें खरीदने के लिए 20.5 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं आज 4 मार्च को SRH ने आगामी सीजन के लिए कमिंस को कप्तान भी नियुक्त कर दिया।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, कमिंस ने उस एहसास को ‘बहुत अच्छा’ बताया जब भारत के पूरे फैंस आपके खिलाफ नहीं थे। कमिंस ने कहा कि, “भारत दूसरे घर जैसा है। हम यहां पर बहुत समय बिताते हैं। आईपीएल में आपको अपनी घरेलू टीमें मिलती हैं। ऐसे में आपको वाकई लगता है कि आपके बहुत सारे प्रशंसक हैं या कम से कम क्रिकेट फैंस हैं, जो आपका सपोर्ट करते हैं। बहुत से लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं, ‘मैं कोलकाता से हूं या मैं केकेआर को सपोर्ट करता हूं। इसलिए यह अच्छी फीलिंग है कि हर कोई आपके खिलाफ नहीं है।”

SRH पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस सीजन वापसी करने के लिए बेताब होंगे। IPL 2023 में वो 14 मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे रहे थे। इस बीच, कमिंस ने 2014-15 और 2020-22 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए दो साल और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेला था

“विराट के खिलाफ उतरना हमेशा अच्छा होता है” – पैट कमिंस

पैट कमिंस ने भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली के साथ अपनी ऑन-फील्ड प्रतिद्वंद्विता को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों ने अलग-अलग मौकों पर एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने आईपीएल और अन्य टी-20 लीग में कभी भी चैंपियन बल्लेबाज को आउट नहीं किया है, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता का आनंद लिया है। कमिंस ने टेस्ट में पांच बार, वनडे में दो बार और टी20ई में एक बार कोहली को आउट किया है।

कमिंस ने कहा कि, “मैं जो खुद करता हूं उस पर ध्यान केंद्रित करने में मेरा यकीन है। वे लोग बहुत अच्छे हैं, अगर आपने थोड़ी सी भी गलती की तो वे आपको आपके गेम से बाहर करने का तरीका ढूंढ लेंगे। विराट के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा होता है। उन्होंने मुझे कई बार परेशान किया है। मैंने भी उन्हें कई बार मुश्किल मैं डाला है। यह हमेशा काफी अच्छा होता है।”

close whatsapp