IPL 2024: RCB के खिलाफ तीन सबसे सफल कप्तान, एक तो है विराट का सबसे बड़ा दुश्मन
अभी तक एक भी IPL खिताब नहीं जीत पाई है RCB
अद्यतन - Mar 5, 2024 6:49 pm

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोई खिताब नहीं जीता है, लेकिन उनके क्वालिटी प्लेयर उन्हें सबसे मजबूत टीमों में से एक बनाते हैं। 2016, IPL में आरसीबी का अब तक का सबसे अच्छा साल है। उस सीजन वे अपने कप्तान विराट कोहली के अभूतपूर्व बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर खिताब जीतने के करीब पहुंचे थे लेकिन फाइनल नहीं जीत पाए थे।
हालांकि RCB ने अभी तक कोई ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन वे अपने विरोधियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देते हैं। क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल विटोरी और शेन वॉटसन जैसे दिग्गज नाम अतीत में इस टीम का हिस्सा थे। RCB की आईपीएल जर्नी को देखते हुए, हमें उन कप्तानों को जानना जरूरी है जिन्होंने अपनी कप्तानी की क्षमता से तीन बार के आईपीएल उपविजेता पर दबदबा बनाया।
RCB फ्रेंचाइजी के खिलाफ तीन सबसे सफल कप्तान (3 most successful captains against RCB)
3) गौतम गंभीर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ गौतम गंभीर का कप्तानी रिकॉर्ड शानदार है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बैंगलोर के खिलाफ 15 मैचों में कप्तान के रूप में काम किया और नौ बार जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी करते हुए, उन्होंने आरसीबी के खिलाफ दो मैच खेले और 2010 में खेले गए एक में जीत हासिल की और 2018 में दूसरे में उन्हें हार मिली।
2012 में, गंभीर ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपना पहला आईपीएल खिताब दिलाया। आरसीबी के खिलाफ, नाइट राइडर्स ने दो बार जीत हासिल की और दोनों जीत में, भारत का अनुभवी खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। फेमस ईडन गार्डन्स में, उन्होंने चैलेंजर्स के खिलाफ 93 रनों की तेज पारी खेली और आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्कोर बनाया। उनकी बेहतरीन पारी के दम पर नाइट राइडर्स ने 47 रन से जीत दर्ज की।