KKR फैंस के लिए खुशखबरी, SMAT 2024 में जमकर बोल रहा अजिंक्य रहाणे का बल्ला, देखें आंकड़े - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR फैंस के लिए खुशखबरी, SMAT 2024 में जमकर बोल रहा अजिंक्य रहाणे का बल्ला, देखें आंकड़े

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के चौथे क्वार्टरफाइनल मैच में मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की।

Ajinkya Rahane (Pic SOurce-X)
Ajinkya Rahane (Pic SOurce-X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के चौथे क्वार्टरफाइनल मैच में मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मुंबई की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, अजिंक्य रहाणे ने मुंबई की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

बता दें कि, विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। टीम की ओर से अथर्व तायडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं अथर्व तायडे के अलावा अपूर्व वानखेड़े ने 51 रन बनाए। करुण नायर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 26 रनों का योगदान दिया, जबकि शुभम दुबे ने 43* रनों की विस्फोटक पारी खेली।

जवाब में मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। रहाणे ने अपनी इस पारी के दौरान विदर्भ के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। रहाणे की इस बल्लेबाजी को देख कोलकाता नाइट राइडर्स के तमाम फैंस काफी खुश होंगे।

दरअसल, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने 1.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यही नहीं ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि कोलकाता आगामी सीजन में रहाणे को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकता है।

इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में रहाणे ने आंध्र के खिलाफ 95 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जबकि केरल के खिलाफ भी रहाणे का बल्ला जमकर बोला था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने केरल के खिलाफ 68 रन बनाए थे, जबकि महाराष्ट्र के खिलाफ 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की

रहाणे के अलावा मुंबई की ओर से पृथ्वी शॉ ने पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 49 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। यही नहीं शिवम दुबे ने 37* रनों का योगदान दिया। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेगड़े ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 36* रनों का योगदान दिया। 222 रन के लक्ष्य को मुंबई ने चार गेंदें रहते हासिल कर लिया। अब सेमीफाइनल में भी अजिंक्य रहाणे मुंबई की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?