मैंने जीवन में जो महान काम किए हैं, उनके बारे में बात नहीं करना चाहता: अश्विन
इंग्लैंड के खिलाफ 5वां टेस्ट मैच अश्विन के करियार का 100वां टेस्ट मैच होने वाला है।
अद्यतन - मार्च 6, 2024 6:27 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय रहे थे। हाल में ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल की थी। साथ ही वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
तो वहीं अश्विन अब जल्द ही एक और बड़े कीर्तिमान को अपने नाम करने वाले हैं। बता दें कि अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का 5वां मैच खेलने में कामयाब रहते हैं तो यह अश्विन के टेस्ट करियर का 100वां मैच साबित होने वाला है।
हालांकि, अपने करियर का यह ऐतिहासिक मैच खेलने से पहले अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। अश्विन का कहना है कि उन्होंने जो अपने जीवन में बड़े और अहम काम किए हैं, वे उसके बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।
अश्विन ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि अश्विन के इस बड़े बयान को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट भी जारी की है। इस पोस्ट के माध्यम से अश्विन ने कहा- एक चीज है जिसको मैं अपने जीवन के बारे में बात नहीं करना चाहता। बस बैठकर उन महान कार्यों के बारे में बात करना, जो मैंने अपने जीवन में किए हैं।
अश्विन ने आगे कहा- मेरे लिए जीवन की सुंदरता है कि आप हर समय सीखते हैं। आप अपने जीवन में ऐसे व्यक्ति साबित हो सकते है कि आप किसी के जीवन से सिर्फ 5 मिनट गुजरे और लेकिन आप उन्हें सीखने के लिए बहुत कुछ दे सकते हैं।
साथ ही बता दें बीसीसीआई जल्द ही अश्विन के इस इंटरव्यू की फुल वीडियो को,अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने जा रहा है, जिसे आप BCCI.TV पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।