आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह तीन कप्तान रहे है सबसे ज्यादा सफल - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह तीन कप्तान रहे है सबसे ज्यादा सफल

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है।

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने सभी टीमों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी छाप छोड़ी है। बता दें, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है।

हालांकि तीन ऐसे भी कप्तान है जिनका रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। उन्होंने सिर्फ कप्तानी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आज हम आपको ऐसे ही तीन सफल कप्तानों के बारे में बताते हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छी कप्तानी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

3- स्टीव स्मिथ

Steve Smith RR
Steve Smith RR. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग 2015 के दूसरे हाफ में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान नियुक्त किए गए थे। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की भी कप्तानी की हुई है।

स्टीव स्मिथ का मुंबई के खिलाफ कप्तानी में सफल प्रतिशत 75% है। उन्होंने 8 मैच में 6 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तान के रूप में जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से स्टीव स्मिथ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन मैच में जीत दर्ज की है जबकि तीन उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम की कप्तानी के दौरान जीत दर्ज की है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp