IND vs ENG: सरफराज करते रहे गुजारिश, लेकिन रोहित ने नहीं लिया DRS, जैक क्राॅली को मिला बड़ा जीवनदान, देखें वीडियो
धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
अद्यतन - मार्च 7, 2024 5:03 अपराह्न

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA स्टेडिमय में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पहली पारी, भारतीय गेंदबाजी के सामने मात्र 218 रनों पर ढेर हो गई है।
हालांकि, टीम इंडिया इंग्लैंड को इससे भी कम स्कोर पर रोक सकती थी, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने सरफराज खान की बात नहीं मानी है। हुआ यूं कि इंग्लैंड की पारी के 27वें ओवर में जैक क्रॉली क्रीज पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, इस दौरान कुलदीप यादव की एक गेंद क्रॉली के बल्ले से किनारा लेते हुए गेंद ध्रुव जुरेल के पास जाती है और गेंद उनके दस्तानों से छटककर सरफराज के पास जाती है और सरफराज इस कैच को लपकने में कामयाब हो जाते हैं।
इसके बाद सरफराज रोहित से काफी गुजारिश करते हैं कि आप डीआरएस (DRS) ले लो, लेकिन विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के मना करने के बाद, रोहित डीआरएस नहीं लेते हैं। इसके बाद इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
तो वहीं इस समय 61 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे जैक क्राॅली को बड़ा जीवनदान मिला और उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 79 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड पहली पारी में 218 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
देखें इस घटना की वीडियो
https://twitter.com/NihariVsKorma/status/1765644150924357831
कुलदीप ने इंग्लैंड की पहली पारी में झटके पांच विकेट
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड की पहली पारी, भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने 57.4 ओवर में सिर्फ 218 रनों पर सिमट गई है। भारत की ओर से पहली पारी में कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके, तो आर अश्विन को 4 विकेट मिले। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को भी 1 विकेट मिला।