cricket buzz social media trends

Cricket Buzz: जाने 7 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन सभी विभागों में शानदार खेल दिखाया

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन सभी विभागों में शानदार खेल दिखाया। पहले भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड को सिर्फ 218 रनों पर समेट दिया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

इससे पहले कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी पर इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब नचाया। दोनों ने कुल मिलाकर 9 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एक विकेट रवींद्र जडेजा के नाम रहा। इस तरह इंग्लैंड के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स के नाम रहे। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना हुई।

रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो के लिए 100वां टेस्ट

धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए काफी खास है। यह उनका 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें सम्मानित किया और इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद था। राहुल द्रविड़  ने सम्मान समारोह में आर अश्विन को ऐतिहासिक 100वीं टेस्ट कैप सौंपी।

इसके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के लिए भी धर्मशाला टेस्ट काफी खास है, क्योंकि वह अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वहीं मैच के दौरान BCCI ने 7 मार्च को महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया।

बता दें कि सुनील गावस्कर 7 मार्च 1987 को टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। अब बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर की ऐतिहासिक उपलब्धि की सालगिरह को धर्मशाला में सेलिब्रेट किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?