IPL 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों DC को आगामी सीजन में हैरी ब्रूक की अनुपलब्धता से कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा
इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज हैरी ब्रूक निजी कारण की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
अद्यतन - मार्च 14, 2024 4:24 अपराह्न
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है।
इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज हैरी ब्रूक निजी कारण की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि 2024 सीजन में उन्हें दिल्ली टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।
आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स को हैरी ब्रूक की अनुपलब्धता से कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा।
1- हैरी ब्रूक के लिए आईपीएल 2023 इतना अच्छा नहीं रहा था
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद में इस युवा खिलाड़ी को 13.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि उन्होंने 2023 सीजन में 21 के औसत से सिर्फ 190 रन ही बनाए थे।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा। इंडियन प्रीमियर लीग में इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है और इसी वजह से उन्हें हैरी ब्रूक की अनुपलब्धता से कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा।