IPL 2024: विराट कोहली की वापसी पर सामने आई बड़ी खबर; RCB के प्री-टूर्नामेंट कैंप में शामिल होंगे पूर्व कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: विराट कोहली की वापसी पर सामने आई बड़ी खबर; RCB के प्री-टूर्नामेंट कैंप में शामिल होंगे पूर्व कप्तान

RCB ने आईपीएल 2024 के लिए अपना ट्रेनिंग सेशन शुरू कर दिया है।

Virat Kohli. (Image Source: IPL-BCCI)
Virat Kohli. (Image Source: IPL-BCCI)

Indian Premier League 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) कथित तौर पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) से पहले प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से चूक गए और अब तक मैदान में उनकी वापसी की तारीख पर कोई आधिकारिक अपडेट भी नहीं आया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेगी, जो 22 मार्च को खेला जाएगा।

मैदान में जल्दी वापसी करने वाले हैं Virat Kohli

इस बीच, अब खबर आ रही है कि विराट कोहली (Virat Kohli) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के प्री-टूर्नामेंट कैंप में शामिल होने वाले हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, RCB के पूर्व कप्तान आईपीएल 2024 के पहले मैच से पहले अपनी टीम के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे। आपको बता दें, RCB ने आईपीएल 2024 के लिए अपना ट्रेनिंग सेशन शुरू कर दिया है।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा शेफील्ड शील्ड फाइनल से चूकने के लिए हरी झंडी दिए जाने के बाद कैमरून ग्रीन भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, आईपीएल टीमों के विकास की निगरानी करने वाले BCCI के एक सूत्र ने PTI के हवाले से कहा: “अगले कुछ दिनों में विराट कोहली के RCB से जुड़ने की उम्मीद है।”

यहां देखिए आईपीएल 2024 के लिए RCB की टीम:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, मोहम्मद सिराज, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, कैमरून ग्रीन, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, आकाश दीप, मयंक डागर, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, राजन कुमार, मनोज भंडागे, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार वैश्यक, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह।

close whatsapp