IPL के लिए Suryakumar Yadav ने नहीं शुरू किया अभ्यास, ना जाने क्या है इस बल्लेबाज का प्लान
Suryakumar Yadav की वाइफ ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर की शेयर।
अद्यतन - Mar 18, 2024 12:56 pm

IPL में Suryakumar Yadav मुंबई टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं, कई बार SKY ने अपने दम पर MI टीम के लिए मैच पलटा है। लेकिन फिलहाल ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर चल रहा है, जिसका कारण है हाल ही SKY की हुई सर्जरी। इस बीच बल्लेबाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और इसी कड़ी में इस खिलाड़ की एक तस्वीर सामने आई है।
शुरूआती मैचों में नजर नहीं आएंगे Suryakumar Yadav
कुछ समय पहले ही Suryakumar Yadav ने स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई थी जर्मनी में, ऐसे में ये खिलाड़ी सर्जरी के बाद से अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहा है और ज्यादा से ज्यादा समय NCA में गुजार रहा है। ऐसे में सूर्यकुमार IPL के कुछ शुरूआती मैच मिस कर सकते हैं और उन्हें फिट होने में अभी समय लगेगा, साथ ही वो MI टीम के साथ भी अभी नहीं जुड़े हैं। दूसरी ओर देखना ये भी अहम होगा की SKY, बुमराह और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का हार्दिक की कप्तानी में प्रदर्शन और तालमेल कैसा रहता है, ये देखने के लिए फैन्स भी उत्साहित हैं।
प्यार की पारी खेल रहे हैं Suryakumar Yadav इन दिनों
*Suryakumar Yadav की वाइफ ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर की शेयर।
*जहां इंस्टा स्टोरी की इस तस्वीर में SKY नजर आ रहे हैं अपनी वाइफ के साथ में।
*साथ ही तस्वीर के नीचे SKY की वाइफ ने दिल वाला इमोजी भी लगाया है।
*सूर्यकुमार यादव की ऐसी तस्वीर आए दिन सामने आती रहती है।
Suryakumar Yadav की वाइफ ने ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है

NCA से SKY ने अपना ये वीडियो किया था पोस्ट
IPL 2024 के लिए कुछ इस प्रकार रहने वाली है MI टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमनधीर सिंह, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।