MI टीम नहीं रहा रोहित शर्मा का परिवार, हिटमैन इन दिनों ‘असली’ परिवार के साथ बिता रहे हैं समय
MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने लगाई हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - मार्च 18, 2024 12:08 अपराह्न

रोहित शर्मा और IPL की मुंबई टीम का रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा है, जिसका कारण है हिटमैन को अचानक से कप्तानी से हटाना। वहीं कई दिनों से MI टीम का अभ्यास सत्र जारी है, लेकिन पूर्व कप्तान टीम के साथ में नजर नहीं आए हैं। इस बीच रोहित की एक खास तस्वीर सामने आई है, जो आपको काफी पसंद आएगी।
सालों बाद बतौर खिलाड़ी खेलने उतरेंगे रोहित शर्मा
जी हां, इस साल से MI टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे, ऐसे में रोहित शर्मा को पांड्या की कप्तानी के अंडर बतौर खिलाड़ी खेलना होगा। करीब-करीब 10 से 11 साल बाद हिटमैन बतौर खिलाड़ी खेलने उतरेंगे IPL में, वैसे मुंबई टीम ने IPL के 5 खिताब अपने नाम किए हैं और इस दौरान हिटमैन ही टीम के कप्तान थे। साथ ही कई पूर्व दिग्गजों का कहना है कि हार्दिक के लिए टीम की कप्तानी करना इस बार आसान नहीं होगा।
रोहित शर्मा बस बेटी को समय देना चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा
*MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने लगाई हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी।
*जहां इस इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में हिटमैन नजर आ रहे हैं अपनी बेटी के साथ।
*साथ ही तस्वीरों में इन दोनों के अलावा नजर आ रहा हैं कुछ खरगोश भी।
*रोहित समय मिलते ही अपनी बेटी के साथ में रहना करते हैं ज्यादा पसंद।
ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने

कड़ी तैयारी चल रही है MI टीम की इन दिनों
वहीं मुंबई टीम का पहला मैच IPL 2024 में गुजरात टीम से होगा, जिसे लेकर MI टीम का कड़ा अभ्यास सत्र चल रहा है। जहां टीम के साथ में देसी से लेकर विदेशी खिलाड़ी जुड़ गए हैं, साथ ही इस दौरान कप्तान हार्दिक भी टीम के साथ मिलकर प्लान बना रहे हैं और जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे। वैसे इस बार टीम के पास ज्यादा विदेश खिलाड़ी है और ऐसे में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।