अब इतने 'गंभीर' नहीं रहते हैं गौतम, लेकिन इस 'विराट' मुस्कान को 'कोहली' की नजर लग गई तो? - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब इतने ‘गंभीर’ नहीं रहते हैं गौतम, लेकिन इस ‘विराट’ मुस्कान को ‘कोहली’ की नजर लग गई तो?

इस बार IPL 2024 में KKR टीम के मेंटोर होंगे दिग्गज गौतम गंभीर।

Gambhir And Virat (Image Credit- Instagram)
Gambhir And Virat (Image Credit- Instagram)

CSK टीम ने भले ही IPL 2023 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस दौरान पूरे सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां गौतम गंभीर और विराट कोहली की लड़ाई ने बटोरी थी। अब एक बार फिर से नए सीजन का आगाज होने जा रहा है, ऐसे में फैन्स की नजरें दोबारा से विराट और गंभीर के पंगे पर रहने वाली।

जिसके लिए गौतम गंभीर ने की थी लड़ाई, उससे हुई विराट की दोस्ती

IPL 2023 के एक मैच में LSG गेंदबाज नवीन-उल-हक और RCB के विराट कोहली की तू-तू-मैं-मैं हो गई थी, जिसके बाद इस लड़ाई में उस समय के LSG टीम के मेंटोर गौतम गंभीर भी कूद पड़े थे और विराट से झगड़ा करने लग गए थे। लेकिन बाद में वर्ल्ड कप के दौरान कोहली और नवीन की दोस्ती हो गई थी, जिसके बाद गंभीर खूब ट्रोल हुए थे सोशल मीडिया पर और उनपर जमकर मीम्स भी बनाए गए थे।

इस बार भी होगा गौतम का कोहली से ‘विराट’ और ‘गंभीर’ पंगा

*इस बार IPL 2024 में KKR टीम के मेंटोर होंगे दिग्गज गौतम गंभीर।
*टीम के साथ जुड़ चुके हैं गंभीर, रख रहे हैं हर खिलाड़ी पर कड़ी नजर।
*इस दौरान टीम के एक वीडियो में गंभीर खुलकर हंसते हुए नजर आए।
*वहीं इस बार भी सभी फैन्स की नजर होगी विराट कोहली और गंभीर पर।

KKR के ट्रेनिंग कैंप से गंभीर की ये तस्वीर हो रही है वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

इस वीडियो में नजर आई KKR मेंटोर की मुस्कान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

कप्तान अय्यर ने शुरू कर दी है ट्रेनिंग

दूसरी ओर KKR टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने IPL 2024 के लिए अपना पहला नेट सेशन किया, इस दौरान अय्यर काफी ज्यादा ही फिट नजर आ रहे थे। KKR टीम के साथ जुड़ने से पहले श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी खेलकर आए थे, जहां फाइनल मैच की एक पारी में उन्होंने 95 रन बनाए थे। दूसरी ओर अब अय्यर BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का हिस्सा नहीं है और हाल ही में अय्यर के अलावा ईशान किशन को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाला था। अब दोनों IPL खेलते हुए नजर आएंगे ।

close whatsapp