गौरतलब है कि सूर्या सर्जरी से पहले टखने की चोट के कारण एनसीए में रिहैब कर रहे थे और उन्होंने स्पोर्ट्स हॉर्निया की सर्जरी के बाद इसे जारी रखना। चोट लगने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की और भारत को 4-1 से दमदार जीत दिलाई। उन्होंने इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भी बागडोर संभाली। यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।
सूर्या पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस की टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कई मुकाबलों में मुंबई को एकतरफा जीत दिलाई है। अगर ऐसे में SKY कुछ मैचों के लिए भी टीम से बाहर होते हैं तो यह मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा।
