“Idu RCB’ya Hosa Adhyaya” RCB अनबॉक्सिंग इवेंट में कन्नड़ बोलते नजर आए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
दो महीने के बाद लंबे ब्रेक के बाद विराट कोहली करेंगे मैदान पर वापसी।
अद्यतन - Mar 20, 2024 6:57 pm

मंगलवार, 19 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी IPL सीजन से पहले RCB का अनबॉक्सिंग इवेंट का आयोजन हुआ। इवेंट में विराट कोहली समेत RCB के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की महिला टीम भी इस इवेंट का हिस्सा थी, जिसने हाल ही में WPL 2024 का खिताब अपने नाम किया था। इसी दौरान विराट कोहली इवेंट में कन्नड़ बोलते हुए नजर आए, जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हुए।
लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी कर रहे कोहली इस इवेंट के दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इवेंट के दौरान आरसीबी ने अपनी नई किट का अनावरण किया और फ्रेंचाइजी का नाम बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर दिया, जो पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर था। आरसीबी बेंगलुरु की लोकल टीम है और यहां कन्नड़ बोली जाती है।
RCB का फैन बेस बड़ा है। ऐसे में फैंस को अपने साथ जोड़े रखने के लिए विराट कोहली ने कन्नड़ में एक लाइन बोली। उन्होंने कहा कि, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि ये RCB का नया चैप्टर है, क्योंकि आरसीबी ने खिताब जीतने की शुरुआत कर ली है। भले ही महिला टीम ने खिताब जीता है, लेकिन पुरुष टीम का भी इससे मनोबल बढ़ा होगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि टीम कैसा प्रदर्शन इस सीजन में करती है।”
King Kohli youu beauty.. How perfecttt that was..!!!! 😭💗
Kohli kannada slang 🫀#RCBUnbox #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/hPMOvzC285
— ALPHA MALE (@AlphaMaleTweetx) March 19, 2024
आपको बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम भी इस साल बदल गया है और टीम का लोगो भी बदला-बदला नजर आएगा। आरसीबी का नया नाम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, क्योंकि इस शहर का नाम पहले बैंगलोर था, लेकिन करीब एक दशक पहले इसका नाम बदलकर बेंगलुरु किया गया था। हालांकि, आरसीबी ने अब जाकर अपनी टीम के नाम को बदला है।
IPL 2024 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार वैश्यक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।