cricket buzz social media trends

Cricket Buzz: जाने 20 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

CSK ने धोनी की एक तस्वीर शेयर की है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

IPL 2024 को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पूरी टीम जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अलग तेवर में नजर आ रहे हैं। पहले सीजन की तरह उन्होंने अपने बाल बढ़ा लिए हैं और अभ्यास सत्र में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

फ्रेंचाइजी भी उनकी लोकप्रियता को पूरी तरह भुनाने में लगी हुई है। CSK ने धोनी की एक तस्वीर शेयर की है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

वहीं मंगलवार, 19 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के अनबॉक्सिंग इवेंट का आयोजन हुआ। इस इवेंट के दौरान आरसीबी ने महिला टीम को सम्मानित किया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने टीम का नाम बदला और नई जर्सी भी लॉन्च की।

आरसीबी फैन्स टूर्नामेंट को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। आरसीबी अनबॉक्स इवेंट के दौरान फैन्स पोस्टर लिए एक और ट्रॉफी की मांग करते हुए नजर आए।

आगामी IPL सीजन से पहले KKR ने मंगलवार 19 मार्च को इंट्रा स्क्वॉड मैच आयोजित किया, जिसमें रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया। उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंदों पर जोरदार शॉट्स लगाए। इस दौरान रिंकू सिंह के एक सिक्ल लगाने का वीडियो वायरल भी हुआ।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ चुके हैं और नेट सेशन में हिस्सा भी ले रहे हैं। हिटमैन ने इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वह अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?