IPL 2024: हार्दिक पांड्या कप्तान, मलिंगा की टीम में वापसी.. क्या इन बड़े बदलावों के साथ छठी ट्रॉफी जीतेगी MI..?
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - Mar 20, 2024 6:21 pm

IPL 2024, Mumbai Indians (MI) Major Changes: आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया था, और टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बनी थी। जिसके बाद अगले दो सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खराब रहा था। आईपीएल 2021 में मुंबई ने 14 में से 7 मुकाबले जीते थे, और पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर जगह बनाई थी। वहीं आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को शुरूआती 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
टीम ने 14 में से मात्र 4 ही मुकाबले जीते थे, और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर जगह बनाई थी। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी की और प्लेऑफ में पहुंची थी। लेकिन क्वालिफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हैं। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने टीम में क्या-क्या बदलाव किया है, आइए आपको बताते हैं-
IPL 2024: मुंबई इंडियंस (MI) के बदलावों पर डालें एक नजर
- मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शोकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जेनसेन, झाय रिचर्डसन, राइली मेरेडिश, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर को रिलीज कर दिया था।
- आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी करने के बाद मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रूपए में हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था।
- मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था।
- आईपीएल 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने गेराल्ड कोएत्जी (5 करोड़), दिलशन मदुशंका (4.60 करोड़), श्रेयस गोपाल (20 लाख), नुवान थुसारा (4.80 करोड़), नमन धीर (20 लाख), अंशुल कंबोज (20 लाख), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़) और शिवालिक शर्मा (20 लाख) को खरीदा है।
- सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। सर्जरी के बाद सूर्या एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। एनसीए ने अब तक सूर्या को आईपीएल में खेलने के लिए फिट नहीं बताया है।
- वहीं जेसन बेहरेनड्रॉर्फ टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, इंग्लैंड पेसर ल्युक वुड को रिप्लेसमेंट चुना गया है।
- दिलशन मदुशंका भी चोटिल है, और आईपीएल 2024 के शुरूआती स्टेज से बाहर हो गए हैं।
- मार्क बाउचर (हेड कोच), बैटिंग कोच (कायरन पोलार्ड), सहायक बैटिंग कोच ( जे अरूण कुमार), गेंदबाजी कोच (लसिथ मलिंगा), फील्डिंग कोच (जेम्स पैमेंट) कोचिंग स्टॉफ टीम का हिस्सा है।
IPL 2024: मुंबई इंडियंस फुल स्क्वॉड
रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्युक वुड, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशन मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा