IPL 2024: CSK बनाम RCB: जाने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वहां के मौसम का तापमान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: CSK बनाम RCB: जाने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वहां के मौसम का तापमान

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

M. A. Chidambaram Stadium
M. A. Chidambaram Stadium. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले काफी समय से तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांचवीं बार अपने नाम किया था। अब 2024 सीजन को भी टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में कई शानदार खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। टीम का बल्लेबाजी लाइनअप आगामी सीजन में काफी मजबूत नजर आ रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो टीम ने कई विदेशी गेंदबाजों को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खरीदा है। यही नहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया है। अल्जारी जोसेफ, टॉम करन और लॉकी फर्ग्यूसन आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। यही नहीं टीम के टॉप तीन बल्लेबाज हैं विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जिन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ग्राउंड में हमेशा ही ऐसा देखा गया है कि स्पिनर्स को काफी मदद मिली है जबकि बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सिर्फ चार बार एमए चिदंबरम स्टेडियम में 210 रनों का आंकड़ा बना है। दोनों टीमों के पास कई शानदार स्पिनर्स है जो आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

मौसम का तापमान इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच के लिए

22 मार्च को चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में मौसम का तापमान काफी साफ रहने वाला है। हालांकि गुरुवार को यहां हल्की आंधी और बारिश हुई थी लेकिन मुकाबले के दिन मौसम पूरी तरह से सही रहेगा।

Humidity का स्तर लगभग 75% तक पहुंचाने का अनुमान है जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। फिलहाल तापमान की भविष्यवाणी 31 डिग्री सेल्सियस की गई है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?