IPL 2024: हार्दिक ने इस शानदार टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले श्रेयस को कहा था 'ढक्कन', SRH के खिलाफ मैच में बिना खाता खोले KKR कप्तान वापस लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: हार्दिक ने इस शानदार टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले श्रेयस को कहा था ‘ढक्कन’, SRH के खिलाफ मैच में बिना खाता खोले KKR कप्तान वापस लौटे पवेलियन

सनराइजर्स हैदराबाद में इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Shreyas Iyer (Pic Source-X)
Shreyas Iyer (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए।

बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद में इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत इस मैच में काफी खराब रही है और उन्होंने चार ओवर के भीतर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से तमाम फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए।

इस मैच में श्रेयस अय्यर का विकेट टी. नटराजन ने लिया। टी नटराजन की बेहतरीन गेंद पर श्रेयस अय्यर बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर मिड ऑफ की ओर काफी ऊपर तक गई। इस गेंद को सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पकड़ा।

कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय काफी खराब स्थिति में है

श्रेयस अय्यर पिछले काफी समय से अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। यही नहीं वो पिछले कुछ समय से लगातार चोटिल हो रहे हैं जिसकी वजह से भारतीय टीम को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रेयस अय्यर को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बचे हुए मुकाबलों में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के तीसरे मैच की बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ काफी खराब स्थिति में है। अगर उन्हें मैच जीतना है तो कोलकाता टीम को बड़ा स्कोर बनाना होगा। भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन विकेट खो दिए हैं लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे बल्लेबाज हैं जो अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बना सकते हैं।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?