IPL 2024: अगर CSK के खिलाफ जीतना है GT को मुकाबला तो गिल को खेलनी होगी लंबी और बेहतरीन पारी: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अगर CSK के खिलाफ जीतना है GT को मुकाबला तो गिल को खेलनी होगी लंबी और बेहतरीन पारी: आकाश चोपड़ा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला आज यानी 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।

Shubman Gill & Wriddhiman Saha (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill & Wriddhiman Saha (Image Credit- Twitter X)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस यही चाहेगा कि शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी करें और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला आज यानी 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।

दोनों ही टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की। जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2014 के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने बोला कि, ‘एक बार फिर से मैं कप्तान के साथ जा रहा हूं। ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल दोनों ही काफी युवा खिलाड़ी है। दोनों ने जीत के साथ शुरुआत की इसलिए मैं शुभमन गिल के साथ जा रहा हूं। ऋतुराज की तरह गिल भी पहले मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन पीयूष चावला के खिलाफ उन्होंने गलत शॉट खेला और वो आउट हो गए।

आपको इस पिच पर शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद रखनी होगी अगर गुजरात को यह मैच जीतना है तो। गुजरात टाइटंस के कप्तान को भी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करना होगा और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी होगी। इस टीम ने अभी तक आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करना शुरू नहीं किया है जबकि उनके पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज है। बाकी टीमों ने यह चीज शुरू कर दी है लेकिन गुजरात में नहीं।’

गुजरात टीम के बाकी खिलाड़ियों को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘मेरे दूसरे खिलाड़ी राशिद खान है। मैं यह देखना चाहूंगा कि राशिद के साथ नूर अहमद खेलते हैं या नहीं। स्पेंसर जॉनसन की जगह आप नूर अहमद को खिला सकते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि चेन्नई की पिच पर स्पिनर्स ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। टीम की गेंदबाजी लाइनअप काफी अच्छी है लेकिन राशिद खान को अब विकेट लेने होंगे। वो जंगल के राजा है और यह बात सभी लोग काफी अच्छी तरह से जानते हैं।’

आशीष नेहरा के लिए पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि, ‘सबसे अंत में मेरा फोकस आशीष नेहरा पर होगा। गुजरात ने काफी करीबी मैच जीते हैं और इसके पीछे का मुख्य कारण है आशीष नेहरा जिन्होंने टीम को साथ में रहना सिखाया है। उन्हें पता है कि साधारण खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन कैसे करवाना है। मेरी निगाहें आशीष नेहरा पर भी होगी।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?