IPL 2024: क्या हार्दिक के कारण खिताब नहीं बचा पाई GT? श्रीसंत ने बताया कैसे पांड्या के न होने से होगा गुजरात को फायदा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: क्या हार्दिक के कारण खिताब नहीं बचा पाई GT? श्रीसंत ने बताया कैसे पांड्या के न होने से होगा गुजरात को फायदा

हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी करते हुए टीम को आईपीएल खिताब दिलाया था।

Sreesanth and Hardik Pandya. (Image Source: X)
Sreesanth and Hardik Pandya. (Image Source: X)

Indian Premier League 2024: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने सभी चौंकाते हुए कहा है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के गुजरात टाइटंस (GT) को छोड़कर मुंबई इंडियंस (MI) में चले जाने से जारी आईपीएल 2024 में फ्रेंचाइजी को फायदा होगा।

श्रीसंत ने कहा हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के न होने से गुजरात टाइटंस (GT) के गेंदबाजों को अधिक आजादी मिलेगी, जो टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाएगी।श्रीसंत ने आईपीएल 2023 फाइनल का जिक्र किया, जहां मोहित शर्मा के साथ हार्दिक पांड्या की लंबी चर्चा ने गेंदबाज की एकाग्रता में खलल डाली।

गुजरात में अब Hardik Pandya नहीं है: Sreesanth

नतीजन, रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर मोहित शर्मा के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट की खिताबी जीत दिलाई थी। श्रीसंत ने फैनकोड पर कहा, ”गुजरात में अब हार्दिक नहीं है, जो गेंदबाजों को बता सके कि क्या, कहां और कैसे गेंदबाजी करनी है। कभी-कभी आपको गेंदबाज को गेंदबाजी करने की आजादी देने की जरूरत होती है।

इस बार शुभमन गिल कप्तान हैं और मुझे यकीन है कि आशीष भाई (GT के मुख्य कोच आशीष नेहरा) कहेंगे कि गेंदबाजी को गेंदबाजी करने दो। आपके पास एक युवा कप्तान है, इसलिए गेंदबाज भी जिम्मेदारी उठाएंगे और कभी-कभी युवा कप्तान होने का भी फायदा भी होता है।”

हार्दिक पांड्या की शुरुआत रही निराशानजक

आपको बता दें, हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी करते हुए टीम को आईपीएल खिताब दिलाया था। GT ने पिछले साल भी आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन पिछले साल नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक को GT से ट्रेड कर लिया और उन्हें जारी आईपीएल 2024 से पहले अपना कप्तान नियुक्त किया। हालांकि, MI के कप्तान के रूप में हार्दिक की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि GT ने छह रनों से रोमांचक मुकाबला जीत लिया।

close whatsapp