Jos Buttler and Rishabh Pant

‘मेरे बाल अभी भी गुलाबी हैं’, जोस बटलर और ऋषभ पंत के बीच मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल हुआ

दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे मैच के लिए जयपुर पहुंच गई है।

Jos Buttler and Rishabh Pant
Jos Buttler and Rishabh Pant

आईपीएल 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। लेकिन इससे पहले जोस बटलर और ऋषभ पंत कुछ मजेदार मोमेंट शेयर करते हुए नजर आए। दोनों के इस फन मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि पंत ने लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी की है। वह पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली के पहले मैच में अच्छे लय में दिखे। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे मैच के लिए जयपुर पहुंच गई है।

आपको वापस देखकर अच्छा लगा- जोस बटलर

कल होने वाले मुकाबले से पहले सवाई मानसिंह स्टेडियम में जोस बटलर और ऋषभ पंत अभ्यास सत्र में बातचीत करते हुए दिखे। पंत ने नोटिस किया बटलर के हाथ में अभी भी गुलाबी रंग लगा हुआ है। इसके जवाब में बटलर ने कहा कि मेरे बॉल अभी भी गुलाबी है।

वायरल वीडियो में बटलर पहले पंत से कहते हैं कि आपको वापस देखकर अच्छा लगा। कैसे हो आप। जिस पर पंत ने कहा हां, ठीक हूं। हैप्पी होली! फिर बटलर कहते हैं हैप्पी होली। मेरे बॉल अभी भी गुलाबी हैं। इस पर पंत ने कहा यहां सब कुछ गुलाबी है।

 

आपको बता दें कि 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के लिए इशांत शर्मा कुछ मैच में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे, क्योंकि वह फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। रसिक सलाम प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह ले सकते हैं।

आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है और अभी तक 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो मुकाबले जीतकर पॉइंटस टेबल में शीर्ष पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने एक-एक मुकाबले जीते हैं। हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और लखनऊ को अभी जीत नहीं मिली है।

close whatsapp