IPL 2024: DC vs CSK: जाने विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, मौसम का तापमान और यहां के आंकड़ों के बारे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: DC vs CSK: जाने विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, मौसम का तापमान और यहां के आंकड़ों के बारे में

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे है जबकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत है।

Rishabh Pant and MS Dhoni
Rishabh Pant and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे है जबकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन 2 मैच खेले हैं और दोनों में टीम ने जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने ही घर में हराया था। उसके बाद टीम ने अपने ही घर में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम ने इस सीजन अभी तक काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में टीम ने हार झेली है। दिल्ली कैपिटल्स को पहले पंजाब किंग्स ने हराया और फिर उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और मैच को जीतना चाहेंगे।

DC vs CSK: विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का तापमान

weather.com से मौसम की रिपोर्ट के अनुसार रविवार यानी 31 मार्च को विशाखापट्टनम शहर का तापमान दिन में 33 डिग्री सेल्सियस और रात में 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। दिन में Humidity 67% होगी जबकि रात में यह 79% हो जाएगी। बारिश की संभावना दिन में 3% है जबकि रात में 5% है।

पिच रिपोर्ट और मैच के आंकड़े:

विशाखापट्टनम स्टेडियम में टी20 प्रारूप में काफी अच्छे स्कोर बनते हैं। हालांकि यह पूरी तरह से लो स्कोरिंग ग्राउंड है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 128 रन है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर इस स्टेडियम का 116 रन है। इस स्टेडियम में अभी तक 10 टी20 मैच खेले गए हैं।

इस स्टेडियम में 10 टी20 मैच में 7 में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने जीत दर्ज की है। विशाखापट्टनम स्टेडियम में टीम को चेज करना ज्यादा अच्छा लगता है। बता दें, पिछले साल नवंबर महीने में भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम स्टेडियम में ही 209 रनों के लक्ष्य को चेज किया था। स्पिनर्स का प्रदर्शन यहां काफी अच्छा रहा है। बल्लेबाजों को यहां शुरुआत में थोड़ी परेशानी होगी लेकिन एक बार अगर वो सेट हो गए तो उनको रोकना बहुत ही मुश्किल है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?