आईपीएल में ड्रीम डेब्यू के बाद, मयंक यादव द्वारा मिडिल स्टंप उखाड़ने का एक पुराना वीडियो हुआ वायरल
पंजाब किंग्स के खिलाफ किया था मयंक यादव ने आईपीएल डेब्यू
अद्यतन - मार्च 31, 2024 4:55 अपराह्न

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) का आईपीएल 2024 में ड्रीम डेब्यू हुआ है। बता दें कि कल 30 मार्च को जारी आईपीएल सीजन का 11वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।
इस मैच में मयंक यादव ने लखनऊ की ओर से पंजाब के खिलाफ डेब्यू किया। तो वहीं अपने इस डेब्यू के साथ ही उन्होंने सुर्खियों के साथ इतिहास भी रच दिया। मयंक अब जारी आईपीएल सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मयंक कल पंजाब के खिलाफ लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे।
मयंक की गेंदबाजी को देखकर आप एक बार को डेल स्टेन और शाॅट टेट की पेस को भूलने पर मजबूत हो सकते हैं। आईपीएल 2024 में मयंक ने 155.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो जारी सीजन की सबसे तेज गेंद है।
दूसरी ओर, मयंक के डेब्यू के इतर उनकी एक पुरानी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह स्टंप पर हिट कर विकेट लेते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को बीसीसीआई डोमेस्टिक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मयंक यादव नाॅर्थ जोन की ओर से खेलते हुए वेस्ट जोन के राहुल त्रिपाठी का विकेट निकालते हैं।
देखें मयंक यादव की ये वायरल वीडियो
Sound of Timber 🔊
Mayank Yadav cleans up Rahul Tripathi with a beauty 👌
Live Stream 📺 – https://t.co/CpJgKT71lK
Follow the match – https://t.co/UQobwiN71m#DeodharTrophy | #NZvWZ pic.twitter.com/y0B3HDBTv4
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 30, 2023
दूसरी ओर, आपको मयंक यादव के डेब्यू में उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में बताएं तो उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। मुकाबले में उन्होंने जाॅनी बेयरस्टो (42), प्रभसिमरन सिंह (19) और जितेश शर्मा (6) के विकेट हासिल किए।
साथ ही मुकाबले के बारे में बताएं तो लखनऊ ने मैच में 21 रनों से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 200 रनों का लक्ष्य पंजाब के सामने रखा। लेकिन पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 178 रन ही बना पाई और मैच को 21 रनों से गंवा दिया।