‘हेलीकॉप्टर शॉट’ के किंग धोनी से खास टिप्स लेने पहुंचे, फिरकी के फनकार राशिद खान
राशिद खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नई तस्वीर की शेयर।
अद्यतन - अक्टूबर 21, 2023 12:53 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी से एक बार हर कोई मुलाकात करना चाहता है, फिर चाहे वो कोई उनका फैन हो या फिर इंटरनेशनल खिलाड़ी। ऐसे में माही भी किसी को निराश नहीं करते हैं और सभी से बड़े प्रेम से मिलते रहते हैं, अब ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार किया है और माही इस बार जिनसे मिले हैं वो उनके जैसे ही शॉट मारता है मैदान पर।
हाल ही में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी से भी मिले थे धोनी
जी हां, कुछ समय पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें 2 तस्वीरों का कॉलाज था। एक तस्वीर में संजू के साथ इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर नजर आ रहे थे, तो दूसरी तरफ सैमसन के साथ धोनी दिख रहे थे। संजू इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों से मुंबई में मिले थे।
धोनी से ही सीखा था इस खिलाड़ी ने हेलीकॉप्टर शॉट मारना
*राशिद खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नई तस्वीर की शेयर।
*तस्वीर में उनके साथ धोनी आए नजर, दोनों की हुई है हाल ही में मुलाकात।
*थाला से मुलाकात कर राशिद की खुशी नजर आ रही थी अलग ही लेवल पर।
*साथ ही स्पिन गेंदबाज ने कैप्शन में लिखी है दिल जीतने लेने वाली बात।
ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है अब धोनी की
संंजू की इस तस्वीर को भी खासा पसंद किया गया था
अफगान टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है अभी तक?
दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगान टीम ने अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में हार का सामना करना पड़ा है तो सिर्फ 1 में ही जीत मिली है। अफगानिस्तान टीम के लिए वो 1 जीत भी काफी यादगार थी, जहां इस टीम ने इंग्लैंड को करारी मात देते हुए वनडे वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास रचा है। अफगानिस्तान की इस जीत में टीम के स्पिन गेंदबाजों का बड़ा हाथ था और ज्यादातर विकेट नबी, राशिद और मुजीब ने अपने नाम किए थे।