ODI विश्व कप 2023: India’s World Cup XI – इन खिलाड़ियों की एंट्री से खतरनाक हो जाएगी भारत की प्लेइंग 11, मैदान पर होगी रनों की बारिश
भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है।
अद्यतन - Oct 1, 2023 3:05 pm

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत में हो रही है और सभी टीमें इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही है। यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा और इसका फाइनल 19 नवंबर को होगा।
भारत के कुल 10 वेन्यू में 48 मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है।
भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। आज हम आपको बताते हैं वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित प्लेइंग XI:
1- रोहित शर्मा (कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। वो दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक है।
एशिया कप टूर्नामेंट में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के लिए 3 अर्धशतक जड़े थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे में भी उन्होंने टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतक जड़ा था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी वो बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।