कप्तान केएल राहुल को कराया जा रहा है सभी से अलग अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान केएल राहुल को कराया जा रहा है सभी से अलग अभ्यास

कल से शुरू हो रही है जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज।

KL Rahul (Photo Source: Instagram)
KL Rahul (Photo Source: Instagram)

जिम्बाब्वे दौरे के जरिए टीम इंडिया में 2 खिलाड़ियों की वापसी हो रही है, पहला नाम है दौरे के लिए कप्तान बनाए गए केएल राहुल का और दूसरा नाम है दीपक चाहर का। ये दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, इस बीच टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया और वहां एक नई खबर सामने आई है।

पहले कप्तान नहीं थे केएल राहुल

जिम्बाब्वे दौरे में केएल राहुल के शामिल होने पर सवाल खड़े हो रहे थे, जिसके के बाद शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था। लेकिन बाद में राहुल फिट हो गए और उन्हें कप्तान बना दिया गया।

कप्तान केएल राहुल को करवाई जा रही है खास प्रैक्टिस

*कल से शुरू हो रही है जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज।
*इस सीरीज के लिए टीम इंडिया पहले ही कर चुकी है अभ्यास सत्र शुरू।
*लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं कप्तान राहुल को करवाई गई अलग प्रैक्टिस।
*केएल राहुल के अभ्यास के दौरान नेट्स में खुद मौजूद रहे कोच वीवीएस लक्ष्मण भी।

कप्तान केएल राहुल के अलग अभ्यास का वीडियो आप भी देखो

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से जुड़ा एक पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

IPL के बाद से नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

केएल राहुल इस साल नई टीम LSG के कप्तान थे IPL में, इस दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। लेकिन वो IPL के तुरंत बाद चोटिल हो गए थे, IPL 2022 के बाद उनका पहला इंटरनेशनल मैच होगा।

जर्मनी में हुआ था इलाज

दूसरी ओर राहुल अपनी चोट के इलाज के लिए जर्मनी गए थे, जिसके बाद वो भारत लौटे और NCA में रिहैब किया।

close whatsapp