IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RCB vs LSG, मैच-15 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें
अद्यतन - अप्रैल 2, 2024 11:21 अपराह्न

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। लखनऊ सुपर जांट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। क्विंटन डी कॉक ने 56 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली थी।
वहीं निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिया था। वहीं रीस टॉपली, यश दयाल और मोहम्मद सिराज के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवरों में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई। और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 28 रनों से शानदार जीत दर्ज की। माहिपाल लोमरोर ने 13 गेंदों में सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। वहीं रजत पाटिदार ने 29 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक यादव ने 4 ओवर में 14 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं नवीन उल हक ने दो विकेट लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-
IPL 2024 Orange Cap Update: मैच-15 के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची
विराट कोहली 4 मैचों में 203 रन बनाकर ऑरेंज कैप की सूची में पहले स्थान पर है।
| नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | RCB | 203 | 4 | 144 | 67.67 | 83 | 140.97 | 17 | 8 | — | 2 |
| 2 | रियान पराग | RR | 181 | 3 | 113 | 181 | 84 | 160.18 | 13 | 12 | — | 2 |
| 3 | हेनरिक क्लासेन | SRH | 167 | 3 | 76 | 83.5 | 80 | 219.74 | 5 | 17 | — | 2 |
| 4 | निकोलस पूरन | LSG | 146 | 3 | 83 | 146 | 64 | 175.9 | 8 | 12 | — | 1 |
| 5 | क्विंटन डी कॉक | LSG | 139 | 3 | 99 | 46.33 | 81 | 140.4 | 14 | 7 | — | 2 |
IPL 2024 Purple Cap Update: मैच-15 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची
मुस्तफिजुर रहमान 3 मैचों में 7 विकेट लेकर पर्पल कैप की सूची में पहले स्थान पर है।
| नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मुस्तफिजुर रहमान | CSK | 7 | 3 | 12 | 4/29 | 72 | 15.14 | 8.83 | 106 | 1 | — |
| 2 | मयंक यादव | LSG | 6 | 2 | 8 | 3/14 | 48 | 6.83 | 5.13 | 41 | — | — |
| 3 | युजवेंद्र चहल | RR | 6 | 3 | 10 | 3/11 | 60 | 9.17 | 5.5 | 55 | — | — |
| 4 | मोहित शर्मा | GT | 6 | 3 | 12 | 3/25 | 72 | 15.5 | 7.75 | 93 | — | — |
| 5 | खलील अहमद | DC | 5 | 3 | 12 | 2/21 | 72 | 17.6 | 7.33 | 88 | — | — |