IPL के बीच रोहित शर्मा निकले सैर-सपाटे पर, नई सोशल मीडिया पोस्ट में हुआ खुलासा
मुंबई इंंडियंस आईपीएल 2023 में लगातार तीन मैच हार चुकी है।
अद्यतन - Apr 4, 2024 8:40 pm

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जारी सीजन के बीच, अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए हैं। तो वहीं इसको लेकर रोहित की कुछ फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार ट्राॅफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा की जगह, फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। तो वहीं टीम मैनेजमेंट के इस फैसले के बाद फ्रेंचाइजी की फैंस ने काफी आलोचना की थी।
दूसरी ओर, अब टीम के पूर्व कप्तान आईपीएल के जारी सीजन के बीच, अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने परिवार के साथ समय बिताने की फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटो में रोहित को पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ देखा जा सकता है। साथ ही रोहित वाटर स्की भी चलाते हुए नजर आए हैं।
देखें रोहित शर्मा की ये वायरल फोटो
दूसरी ओर, आपको जारी टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो उनकी शुरूआत एक दम ही साधारण रही है। टीम ने अब तक कुल तीन मैच खेले हैं, जिसमें उसे सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त आईपीएल 2024 की पाॅइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद हैं।
तो वहीं अब मुंबई जारी आईपीएल में अपने आगामी मैच 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने वाली है। यह मैच दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी इस मैच में मुंबई इंडियंस कैसा प्रदर्शन करने वाली है?