अप्रैल 5- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2024 8:26 पूर्वाह्न

1) पंजाब ने जिस शशांक को गलती से किया था टीम में शामिल, आज इसी खिलाड़ी ने मैच के साथ जीता सभी का दिल
आज यानी 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। इस मैच में पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। (पढ़ें पूरी खबर)
2) IPL 2024 Latest Points Table: GT vs PBKS, मैच-17 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच 4 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: GT vs PBKS, मैच-17 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। शुभमन गिल ने 48 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 89 रनों की नाबाद पारी खेली थी। (पढ़ें पूरी खबर)
4) फैंस के साथ-साथ परिवार का भी Gill ने जीता DIL, आलोचकों के बयानों को किया अपनी पारी से KILL
आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बोर्ड पर लगाए हैं। शुभमन गिल (Shubman Gill) इस सीजन कप्तानी तो शानदार कर रहे हैं। लेकिन गिल के बल्ले से पिछले 3 मैचों में खास पारी देखने को नहीं मिली थी, जिसके चलते वो क्रिकेट एक्सपर्ट्स के निशाने में थे। (पढ़ें पूरी खबर)
5) GT vs PBKS: “वे दिग्गज है, मैं नाम नहीं देखता, सिर्फ गेंद…”- प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद शशांक सिंह का बड़ा बयान
IPL 2024, GT vs PBKS: Shashank Singh Won POTM Award: आईपीएल 2024 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। शुभमन गिल ने 48 गेंदों में 89 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी। (पढ़ें पूरी खबर)
6) MI के SKY से हटे संकट के बादल, बस कुछ ही देर में टीम के साथ जुड़ जाएगा सुप्ला शॉट का सुपरस्टार
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि इस शानदार टूर्नामेंट में अभी तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्हें हार मिली है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इस सीजन में अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) IPL के बीच रोहित शर्मा निकले सैर-सपाटे पर, नई सोशल मीडिया पोस्ट में हुआ खुलासा
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जारी सीजन के बीच, अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए हैं। तो वहीं इसको लेकर रोहित की कुछ फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने परिवार के साथ समय बिताने की फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IPL 2024: सुनील नारायण ने RCB का मजाक उड़ाते हुए Instagram Story पर पोस्ट कर दिया कुछ ऐसा, फैंस हुए Confuse
आईपीएल 2024 के इस सीजन में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन ठोक आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 272 रन बनाए थे। जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बन गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) “बैटिंग प्रैक्टिस ही कर लेते” ऋषभ पंत पर आया वीरेंद्र सहवाग को गुस्सा; जानें क्यों?
IPL 2024 का 16वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 3 अप्रैल को खेला गया था। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 272 रन बनाए थे। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 33 के स्कोर पर 4 अहम विकेट खो चुकी थी। जिसके बाद ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई। ऋषभ पंत (55) और ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)
10) Rishabh Pant की इंस्टा स्टोरी अभी तक नहीं देखी आपने, SRK के लिए खास बात लिखी है कप्तान ने
Rishabh Pant ने क्रिकेट में डेढ़ साल के बाद धमाकेदार वापसी की है, जहां वो बतौर बल्लेबाज हर मैच में चमक रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी एक दम पहले की तरह नजर आ रही है। इस बीच KKR के खिलाफ मैच के बाद पंत ने खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है, ये इंस्टा स्टोरी खास शख्स से जुड़ी है। (पढ़ें पूरी खबर)