IPL RR vs RCB Pitch & Weather Report ground stats

RR vs RCB: वेदर रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट और सवाई मानसिंह स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-19 के लिए

6 अप्रैल को IPL 2024 का 19वां मुकाबला RR और RCB के बीच खेला जाएगा।

Sawai Mansingh Stadium Jaipur (Photo Source: X/Twitter)
Sawai Mansingh Stadium Jaipur (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 6 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें जयपुर पहुंच चुकी हैं और जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। चूंकि ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, तो हम इस आर्टिकल में वहां के मौसम और पिच के बारे में बातएंगे।

IPL 2024: RR vs RCB: जयपुर की पिच रिपोर्ट

जयपुर के राजा सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती है। तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को ही इस मैदान पर मदद मिलती है। हालांकि कभी-कभी जयपुर में बड़े स्कोर भी देखने को मिलते हैं। आईपीएल में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 159 रन है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 145 रन है। जो टीम यहां पर चेज करती है उन्हें ज्यादा सफलता मिलती है।

IPL 2024: RR vs RCB: जयपुर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मैच के दिन जयपुर में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तापमान के आसपास रहेगा /बारिश के आसार नहीं हैं। इसके अलावा आद्रता 31 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, इस मैच के दौरान थोड़ी ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग की जानकारी को देखकर ऐसा लगता है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

Sawai Man Singh Stadium Stats in IPL

आईपीएल 2024 में अब तक कुल 2 मैच यहां खेले जाने के साथ, इस स्टेडियम में खेले गए मैचों की कुल संख्या 54 है। इस स्टेडियम में 34 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम द्वारा जीते गए हैं। इसलिए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का लक्ष्य 160 रन से अधिक का बड़ा स्कोर बनाकर विपक्षी टीम को दबाव में लाना होगा।

कुल मैच 54
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 20
दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 34
टॉस जीतने वाली टीम ने जीता 28
टॉस हारने वाली टीम ने जीता 25
नो रिजल्ट 0
हाईएस्ट टीम टोटल 217/6
लोएस्ट टीम टोटल 59
पहली पारी का औसत स्कोर 160
हाईएस्ट टोटल जिसे हासिल किया गया 215

close whatsapp