कैमरा देखते ही रोहित-विराट के बदले तेवर, लगाया एक-दूसरे को तुरंत गले!
टीम इंडिया नागपुर में कर रही है पहले टेस्ट मैच की तैयारी।
अद्यतन - फरवरी 5, 2023 4:00 अपराह्न

टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी, वहीं इस सीरीज से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी टीम में वापसी कर रहे हैं। साथ ही टीम नागपुर में कड़ा अभ्यास भी शुरू कर चुकी है, जिससे जुड़ा एक मजेदार वीडियो सामने आया है और वो काफी वायरल हो रहा है।
आर श्रीधर की किताब में रोहित-विराट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने ‘Coaching Beyond’ में लिखा कि, 2019 वर्ल्ड कप के बाद से हमें यह सूचना मिली कि टीम में रोहित कैंप है और विराट कैंप, और किसी ने दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। परिस्थिति और खराब होती जा रही थी, लेकिन फिर रवि शास्त्री ने दोनों को अपने पास बुलाया और परिस्थिति को सही किया।
विराट-रोहित की दोस्ती कैमरे के लिए है क्या?
*टीम इंडिया नागपुर में कर रही है पहले टेस्ट मैच की तैयारी।
*इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा की हुई मुलाकात।
*पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हिटमैन को आगे बढ़कर लगाया गले।
*वहीं रोहित ने भी किया कोहली का सम्मान और की उनसे बात।
इस वीडियो में एक-दूसरे से गले मिले थे विराट कोहली और रोहित शर्मा
किंग कोहली ने अभ्यास से जुड़ा एक पोस्ट किया शेयर
कब से और कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच?
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 4 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, उसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। वहीं इस टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा, जहां पहला मैच नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा।