युवराज ने बताया कैसे वापस लौटेंगे पुराने विराट, फॉर्म में वापसी के लिए दिए खास टिप्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

युवराज ने बताया कैसे वापस लौटेंगे पुराने विराट, फॉर्म में वापसी के लिए दिए खास टिप्स

युवराज सिंह ने कहा कि विराट कोहली ने खुद को इस युग का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर साबित किया है।

Yuvraj Singh and Virat Kohli
Yuvraj Singh and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का मानना है कि विराट कोहली को अपने ख़राब फॉर्म से गुजरने के लिए अपने युवा दिनों को देखने की जरूरत है। हाल ही में लॉन्च किए गए चैनल स्पोर्ट्स18 के साथ एक विशेष इंटरव्यू में, युवराज सिंह ने कहा कि मैंने पिछले 15 सालों में देखा कि विराट कोहली का वर्क एथिक किसी अन्‍य एथलीट से चार गुना बेहतर है और ये उन्‍हें खराब दौर से उबरने में मदद करेगा।

भारत के पूर्व मध्यक्रम के बल्लेबाज ने माना कि कोहली की फॉर्म इस वक्त सबसे अच्छी नहीं है, लेकिन वह अभी भी रन बना रहे हैं। नए स्पोर्ट्स चैनल स्पोर्ट्स 18 पर होम ऑफ हीरोज शो पर युवराज ने कहा कि, “जाहिर है, वह भी खुश नहीं है, और लोग भी नहीं हैं, क्योंकि हमने उसे बड़े मानक स्थापित करते हुए, शतक के बाद शतक बनाते हुए देखा है। लेकिन यह सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ होता है।”

विराट ने खुद को इस युग का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित किया है- युवराज सिंह

युवराज सिंह ने कहा कि, “विराट कोहली को खुलकर खेलने वाला व्‍यक्ति दोबारा बनना होगा। अगर वो खुद को बदल सकते हैं पहले जैसे बने तो उनके खेल पर इसका असर दिखेगा। उन्‍होंने इस युग में खुद को सर्वश्रेष्‍ठ साबित किया है और मजबूत वर्क एथिक में उनका विश्‍वास है और इतने सालों में यही उनसे सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन निकलवाता रहा है।”

कोहली लंबे समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं और उनका आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। इसके अलावा, आईपीएल 2022 में उनके बैक-टू-बैक गोल्डन डक ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों के मन में बहुत सारी चिंताएं पैदा की है। आईपीएल 2022 के शुरुआत के बाद से यह उनका सबसे खराब सीजन रहा है जहां वह अब तक नौ पारियों में केवल 128 रन ही बना पाए हैं।

वहीं आरसीबी फिलहाल नौ मैचों में दस अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। फाफ-डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम 30 अप्रैल को ब्रेबोर्न स्टेडियम में टेबल-टॉपर्स गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी किस तरह से यहां वापसी करती है।

close whatsapp