IPL 2024: राजस्थान बनाम पंजाब मैच की टिकट के लिए फैंस का जुनून पहुंचा 7वें आसमान पर, टिकट काउंटर के पास फैंस की सोने की फोटो वायरल
6 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा राजस्थान और बैंगलुरू के बीच मैच
अद्यतन - अप्रैल 5, 2024 12:05 अपराह्न

आईपीएल के जारी 17वें सीजन में अभी तक अपराजित रही राजस्थान राॅयल्स (RR), अपना तीसरा होम मैच मैच 6 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि आरसीबी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सपोर्ट की जाने वाली टीम है।
तो वहीं राजस्थान और बैंगलुरू के बीच होने वाले इस मैच के लिए क्रिकेट फैंस की दीवानगी 7वें आसमान पर पहुंच गई है। बता दें कि इस मैच की टिकट लेने के लिए कुछ फैंस स्टेडियम के बाहर मौजूद टिकट काउंटर्स के बाहर सोते हुए नजर आए हैं, जिसकी फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तो वहीं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के बाहर टिकट काउंटर्स के बाहर की सुबह 3 बजे की, एक फोटो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस बहुप्रतीक्षित मैच की टिकट के लिए फैंस टिकट काउंटर्स के बाहर सोते हुए नजर आए हैं।
देखें फैंस की इंटरनेट पर यह वायरल फोटो
Craze outside Jaipur stadium at 3am for RCB Vs RR match tickets. pic.twitter.com/eATfaVjLf0
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 5, 2024
गौरतलब है कि राजस्थान राॅयल्स सवाई मानसिंह स्टेडियम जोकि उनका घरेलू मैदान है, उसपर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल कर चुकी है। तो वहीं अब उसकी निगाहें अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी के खिलाफ तीसरा होम मैच जीतकर, जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।
दूसरी ओर, टूर्नामेंट में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान राॅयल्स आईपीएल 2024 में अभी तक अपराजित रही है। टीम ने अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं, और इन सभी मैचों में उसने जीत हासिल की है। टीम इस वक्त पाॅइंट्स टेबल में 6 अंक और 1.249 का पाॅजिटिव रनरेट लिए दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
साथ ही राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की बात की जाए तो उसने जारी टूर्नामेंट में कुल चार मैच खेले हैं। इन मैचों में आरसीबी को सिर्फ 1 में जीत मिली है। इस वक्त आरसीबी पाॅइंट्स टेबल में 2 अंक और 0.876 का नेगेटिव रन रेट लिए 8वें स्थान पर मौजूद है।