फ्लाइट के लिए लेट हो रहे थे सूर्यकुमार यादव, लेकिन उसके बाद भी फैन्स के साथ सेल्फी ली SKY ने
प्राइवेट एयरपोर्ट से सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो आया था सामने।
अद्यतन - Apr 5, 2024 12:25 pm

IPL 2024 में कई ऐसे में मौके आए हैं, जब MI टीम ने सूर्यकुमार यादव को काफी मिस किया है। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद SKY अपनी टीम से जुड़ने जा रहे हैं, उससे पहले इस बल्लेबाज का एक वीडियो सामने आया है। जिसने साबित कर दिया है कि SKY के लिए फैन्स सबसे पहले हैं और बाकी काम बाद में हैं।
हाल ही में सूर्यकुमार यादव हुए हैं फिट घोषित
कुछ समय पहले ही सूर्यकुमार यादव की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वो अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे थे और ये ही कारण था कि अभी तक वो IPL में नजर नहीं आए हैं। वहीं हाल ही में NCA ने SKY को फिट घोषित किया है, जिसके बाद ये खिलाड़ी टीम से जुड़ने के लिए तैयार है और MI टीम को भी सूर्यकुमार के आने से काफी मदद होगी।
सूर्यकुमार यादव के लिए फैन्स पहले है और फ्लाइट बाद में है
*प्राइवेट एयरपोर्ट से सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो आया था सामने।
*जहां वीडियो में MI टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना हो रहा था ये बल्लेबाज।
*इस दौरान SKY ने सब कुछ छोड़, पहले फैन्स के साथ में ली थी सेल्फी।
*काफी देर फैन्स के साथ खड़े रहे सूर्यकुमार, नहीं किया किसी को भी निराश।
एक नजर डालते हैं सूर्यकुमार यादव के इस वीडियो पर
SKY को लेकर MI टीम ने पोस्ट किया था मजेदार वीडियो
कमबैक करना जानती है MI टीम
इस समय IPL 2024 में MI टीम के हाल खराब हैं, जहां ये टीम लगातार 3 मैच हार चुकी है। लेकिन मुंबई टीम पहले भी ऐसे लगातार हार और फिर टीम ने शानदार कमबैक करते हुए खिताब अपने नाम किया है। लेकिन उस दौरान टीम के कप्तान रोहित हुआ करते हैं और अब टीम की कमान हार्दिक के हाथों में है, साथ ही टीम में गुटबाजी चल रही है जो आगे चलकर काफी नुकसान दे सकती है। साथ ही खबरें ये भी हैं कि रोहित इस सीजन के बाद MI टीम से अलग होने की तैयारी कर चुके हैं।