IPL 2024: गुजरात के खिलाफ पंजाब के लिए मैच विनिंग पारी खेलने के बाद, आशुतोष शर्मा ने सीधे की फैमिली को वीडियो काॅल, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: गुजरात के खिलाफ पंजाब के लिए मैच विनिंग पारी खेलने के बाद, आशुतोष शर्मा ने सीधे की फैमिली को वीडियो काॅल, देखें वीडियो

पंजाब ने गुजरात पर 3 विकेट से जीत हासिल की है।

Ashutosh Sharma (Image Credit- Twitter)
Ashutosh Sharma (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2024 में कल 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में पंजाब ने गुजरात पर 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।

इस मैच में पंजाब को जीत दिलाने में शशांक सिंह (61*) की पारी के अलावा, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुकाबले में बल्लेबाजी करने आए आशुतोष शर्मा (Ashutosh sharma) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुकाबले में आशुतोष ने 17 गेंदों में 31 रनों की एक तेजतर्रार पारी खेली। साथ ही अपनी इस पारी के दौरान आशुतोष ने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच के बाद आशुतोष शर्मा अपने परिवार को वीडियो काॅल करते हुए नजर आए। जाहिर है कि अपने डेब्यू आईपीएल मैच में जिस तरह से आशुतोष ने बल्लेबाजी की, उससे उनका परिवार काफी गौरान्वित महसूस कर रहा होगा। आशुतोष द्वारा अपने परिवार को वीडियो कॉल करने की वीडियो को पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

देखें पंजाब किंग्स द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

युवराज सिंह का रिकाॅर्ड तोड़ चुके हैं आशुतोष

दूसरी ओर, आपको आशुतोष शर्मा के बारे में जानकारी दें तो 25 वर्षीय क्रिकेटर का जन्म 15 सितंबर 1998 को मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था। उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट की शुरूआत एमपी के लिए खेलते हुए की थी, लेकिन अब वह रेलवे की ओर से खेलते हैं। आशुतोष पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा के काफी बड़े फैन हैं।

साथ ही आशुतोष उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने टी-20 क्रिकेट में पूर्व दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकाॅर्ड तोड़ा था। गौरतलब है कि आशुतोष ने अक्टूबर 2023 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक बनाया था, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा टी-20 फाॅर्मेट में बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक था।

close whatsapp