IPL 2024: Match-20, MI vs DC Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

IPL 2024: Match-20, MI vs DC Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

आईपीएल 2024 में 7 अप्रैल के दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

प्रीव्यू (Preview):

आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 106 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 17.2 ओवरों में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 27 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था। दिल्ली कैपिटल्स 4 मैच में 1 जीत और 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें और मुंबई इंडियंस 3 मैच में 3 हार के 10वें स्थान पर है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Mumbai Indians vs Delhi Capitals, Match- 20
Venue Wankhede Stadium, Mumbai
Date and Time 7 April, Sunday, 3:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network & Jio Cinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। यहां शुरूआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और मूवमेंट मिलता है। रात में ओस के कारण यहां चेज करने वाली टीम को फायदा मिलेगा। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 162 है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 33
Mumbai Indians Won 18
Delhi Capitals Won 15
No Result 0

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

मुंबई इंडियंस (MI):

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), पीयूष चावला, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल

दिल्ली कैपिटल्स (DC):

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमीत कुमार, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

ऋषभ पंत ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 25 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी ऋषभ पंत फॉर्म बरकरार रख सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

जसप्रीत बुमराह ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन दिए थे। जसप्रीत बुमराह आगामी मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

कौन जीतेगा आज का मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 180-190

मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 60-70

पहली पारी का स्कोर- 210-220

मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की

close whatsapp