IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RR vs RCB, मैच-19 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें
अद्यतन - Apr 6, 2024 11:20 pm

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जयपुर में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने 72 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया था। राजस्थान रॉयल्स ने 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की। संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 148 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी।
संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने 58 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए रीस टॉपली ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-19 के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाड़ी विराट कोहली 5 मैचों में 316 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में पहले स्थान पर है।
| नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | RCB | 316 | 5 | 216 | 105.33 | 113 | 146.3 | 29 | 12 | 1 | 2 |
| 2 | रियान पराग | RR | 185 | 4 | 117 | 92.5 | 84 | 158.12 | 14 | 12 | — | 2 |
| 3 | संजू सैमसन | RR | 178 | 4 | 118 | 59.33 | 82 | 150.85 | 17 | 8 | — | 2 |
| 4 | हेनरिक क्लासेन | SRH | 177 | 4 | 87 | 88.5 | 80 | 203.45 | 6 | 17 | — | 2 |
| 5 | शुभमन गिल | GT | 164 | 4 | 103 | 54.67 | 89 | 159.22 | 11 | 7 | — | 1 |
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-19 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल 4 मैचों में 8 विकेट के साथ पर्पल कैप की सूची में पहले स्थान पर है।
| नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | युजवेंद्र चहल | RR | 8 | 4 | 10 | 3/11 | 60 | 11.13 | 8.9 | 89 | — | — |
| 2 | मोहित शर्मा | GT | 7 | 4 | 16 | 3/25 | 96 | 18.71 | 8.19 | 131 | — | — |
| 3 | मुस्तफिजुर रहमान | CSK | 7 | 3 | 12 | 4/29 | 72 | 15.14 | 8.83 | 106 | 1 | — |
| 4 | मयंक यादव | LSG | 6 | 2 | 8 | 3/14 | 48 | 6.83 | 5.13 | 41 | — | — |
| 5 | खलील अहमद | DC | 6 | 4 | 16 | 2/21 | 96 | 21.83 | 8.19 | 131 | — | — |