असगर अफगान का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की ‘विराट’ पारी के पीछे था पांड्या का हाथ
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदो में 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
अद्यतन - Nov 1, 2022 2:12 pm

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने पहले ही मुकाबले रोहित एंड कंपनी ने बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान को सांसे थाम देने वाले मैच में 4 विकेट से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शानदर प्रदर्शन करते हुए मैच विनिंग पारी खेली थी। कोहली की इस विराट पारी को न सिर्फ क्रिकेट फैंस ने सराहा था बल्कि कई पूर्व दिग्गजों ने कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ भी थी।
बता दें कि इस मैच में विराट कोहली ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 गेंदो में 82 रनों की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया की डूबती नैया को पार लगाया था। और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था, और खुद क्रीज पर अंत डटे रहे। साथ ही कोहली के साथ पांड्या लगातार बात करते हुए नजर आ रहे थे। और इसी बात को लेकर अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने बड़ा बयान दिया है।
असगर अफगान ने विराट और हार्दिक को लेकर दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में पांड्या को मैदान पर खुद को प्रेरित और सपोर्ट करने के लिए सराहना भी की थी, जिससे कोहली को यह आत्मविश्वास हासिल हुआ कि वह ये कर सकते हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 प्रस्तुत रन की रणनीति शो में बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। अफगान ने कहा कि हार्दिक पांड्या एक बहुत ही आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं। उनका दिल बड़ा है, हम यह उनके खेल में देख सकते हैं। पांड्या जानते हैं कि कोहली ने कई मैचों में टारगेट का पीछा किया है। पांड्या को कोहली पर विश्वास था और उसने जो कहा वह दिल से कहा, इसलिए भारत ने मैच जीत लिया।
अफगान ने आगे कहा कि जब आप किसी को प्रेरित करते हैं, तो आपकी बातें सीधे दिल से आती हैं। और यह आत्मविश्वास आने के बाद किसी भी टीम को आपको हरा पाना बहुत मुश्किल होता है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की वह पारी शानदार थी। हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली को प्रेरित करके उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के लिए आत्मविश्वास हासिल करने में मदद की, और यही कारण था कि वह पाक गेंदबाजो के खिलाफ छक्के मारने में सक्षम थे।