बल्लेबाज Virat के फैन्स का खत्म हुआ इंतजार, चेन्नई में हो गया किंग कोहली का दीदार
टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वापस भारत लौटे बल्लेबाज Virat Kohli
अद्यतन - Sep 13, 2024 10:29 am

लंबे इंतजार के बाद रोहित शर्मा से लेकर Virat Kohli एक बार फिर से मैदान पर नजर आने वाले हैं, जहां टीम इंडिया अब 19 सितम्बर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसे लेकर टीम के ज्यादातर खिलाड़ी चेन्नई पहुंच गए हैं, इस बीच अल-सुबह आए एक वीडियो ने विराट के फैन्स का दिन बना दिया है।
आखिरी टेस्ट मैच कब खेला था Virat Kohli ने?
दूसरी ओर Virat Kohli को टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है, ऐसे में फैन्स उनको फिर से इस प्रारूप में खेलता देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं विराट ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल जनवरी में खेला था, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी, कोहली ने निजी कारणों के चलते ये टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी।
खत्म हुआ Virat Kohli के फैन्स का लंबा इंतजार
*टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वापस भारत लौटे बल्लेबाज Virat Kohli
*चेन्नई एयरपोर्ट से विराट का वीडियो आया सामने, सुबह 4 बजे पहुंचे थे।
*लंदन से सीधे चेन्नई पहुंचे विराट, भारी सुरक्षा के बीच निकले बाहर।
*इस दौरान सिंपल लुक में ये बल्लेबाज नजर आया काफी ज्यादा खुश।
Virat Kohli का ये वीडियो आया है सामने
एक नजर डालते हैं इस वीडियो पर भी
2 खिलाड़ी लौट रहे हैं टीम में लंबे ब्रेक के बाद
दूसरी ओर इस टेस्ट सीरीज के जरिए 2 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो काफी लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। जहां इस लिस्ट में पहला नाम जसप्रीत बुमराह का है, तो दूसरा नाम सर जडेजा का है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप में खेला था, जो इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच था और 29 जून को खेला गया था। उसके बाद से बुमराह और जडेजा को लंबा ब्रेक मिला था। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, उसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी।