IPL 2024 Latest Points Table: RR vs RCB, Match-19 के बाद पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति

IPL 2024 Latest Points Table: RR vs RCB, मैच-19 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

राजस्थान रॉयल्स जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

RR vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)
RR vs RCB (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए थे।

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई थी। फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रनों की पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली ने 72 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 113 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 183 तक पहुंचाया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए थे।

राजस्थान रॉयल्स ने 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को खराब शुरूआत मिली थी। पहले ही ओवर में टीम ने यशस्वी जायसवाल (0) का विकेट गंवा दिया था। जिसके बाद संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी हुई।

कप्तान संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने 58 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए रीस टॉपली ने सर्वाधिक 2 विकेट, वहीं मोहम्मद सिराज और यश दयाल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

IPL 2024 Latest Points Table: मैच-19 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 5 मैच में 1 जीत और 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 0 8 1.120
2 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 3 0 0 0 6 2.518
3 चेन्नई सुपर किंग्स 4 2 2 0 0 4 0.517
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 3 2 1 0 0 4 0.483
5 सनराइजर्स हैदराबाद 4 2 2 0 0 4 0.409
6 पंजाब किंग्स 4 2 2 0 0 4 -0.220
7 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.580
8 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 5 1 4 0 0 2 -0.843
9 दिल्ली कैपिटल्स 4 1 3 0 0 2 -1.347
10 मुंबई इंडियंस 3 0 3 0 0 0 -1.423

close whatsapp