IPL 2024: कोहली के शतक पर भारी पड़ा बटलर का शतक, राजस्थान ने बैंगलुरू को 6 विकेट से हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: कोहली के शतक पर भारी पड़ा बटलर का शतक, राजस्थान ने बैंगलुरू को 6 विकेट से हराया

मुकाबले में कोहली ने खेली 113* रनों की शानदार शतकीय पारी

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru (Image Credit- Twitter X)
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 के जारी सीजन का 19वां मैच आज 6 अप्रैल को राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया है। साथ ही यह जारी सीजन में राजस्थान राॅयल्स की लगातार चौथी जीत है और इस जीत के बाद टीम पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

तो वहीं यह आरसीबी की जारी सीजन में लगातार तीसरी और कुल चौथी हार है। मुकाबले में आरसीबी की ओर से पहली पारी में विराट कोहली ने 113* रनों की शानदार पारी खेली थी, तो वहीं दूसरी पारी में राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी 100* रनों की शानदार पारी खेली है।

राजस्थान राॅयल्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू मैच का हाल:

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, आरसीबी ने विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। मुकाबले में कोहली ने अपनी टीम के लिए 113* रनों की शानादार नाबाद पारी खेली। कोहली के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 44 रन बनाए।

तो वहीं राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पिनर युजवेंद्र चहल को सर्वाधिक 2 विकेट मिले। इसके अलावा नांद्रे बर्गर को 1 विकेट मिला। राजस्थान के लिए आज पहली पहली बार जारी सीजन में ट्रेंट बोल्ट को कोई भी विकेट नहीं मिला।

दूसरी ओर, जब राजस्थान आरसीबी से मिले 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, राजस्थान की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई थी। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर रीस टाॅपली ने यशस्वी जायसवाल (0) को ग्लेन मैक्सेवल के हाथों कैच आउट कराया।

लेकिन इसके बाद जोस बटलर और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी कर, मैच को आरसीबी की पकड़ से दूर कर दिया। बटलर ने उस समय अपने शतक को पूरा किया, जब राजस्थान को जीत के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी। संजू ने भी मुकाबले में 69 रनों की शानदार पारी खेली।

close whatsapp