क्यूट फैन ने रोहित शर्मा से मिलते ही छुए उनके पैर, हिटमैन के लिए तैयार की थी खास आर्ट
रोहित शर्मा की एक और फैन का वीडियो हो रहा है इंस्टा पर काफी वायरल।
अद्यतन - Apr 7, 2024 3:26 pm

धोनी और विराट के बाद फैन्स के बीच सबसे ज्यादा क्रेज रोहित शर्मा का है, जो समय-समय पर देखने को मिल जाता है। साथ ही कई मौकों पर फैन्स ने हिटमैन के लिए अलग-अलग आर्ट तैयार किए हैं, वहीं कुछ लकी फैन्स ने उस आर्ट पर रोहित से ऑटोग्राफ लिया है और आज ऐसे एक फैन का वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
रोहित शर्मा को देख वानखेड़े में फैन्स क्रेजी हो जाते हैं
MI टीम ने राजस्थान के खिलाफ कुछ दिनों पहले मुकाबला खेला था, मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला गया था। उस दौरान रोहित शर्मा का क्रेज देखने लायक था, जहां एक ओर फैन्स हार्दिक को बूम कर रहे थे। तो दूसरी ओर पूरा स्टेडियम रोहित के नाम से गूंज उठा था, ऐसे में खुद हिटमैन ने फैन्स को चुप रहने का इशारा किया था। साथ ही फैन्स हार्दिक को MI टीम के कप्तान के तौर पर पसंद नहीं कर रहे हैं, इसलिए पांड्या को इतना ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस IPL के बाद रोहित MI टीम से अलग हो सकते हैं और 2025 में नई टीम का हाथ थाम सकते हैं।
क्यूट फैन का सपना रोहित शर्मा ने पूरा कर दिया
*रोहित शर्मा की एक और फैन का वीडियो हो रहा है इंस्टा पर काफी वायरल।
*जहां इस क्यूट फैन ने रोहित से मिलकर छुए उनके पैर, हिटमैन हुए हैरान।
*वहीं इस फैन ने खुद बनाई थी रोहित की पेंटिंग, हिटमैन ने दिया उसपर ऑटोग्राफ।
*कुछ दिनों पहले एक और फैन ने पानी पर तैयार किया था रोहित से जुड़ा एक आर्ट।
इस लकी फैन का दिन बना दिया रोहित शर्मा ने
कैमरा तोड़ने की तैयारी कर ली थी हिटमैन ने तो पूरी
DC बनाम MI मैच की अंतिम 11 कुछ इस प्रकार है आज
दिल्ली कैपिटल्स
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह