IPL 2024: MI vs DC: Last over Video Highlights: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी पर देखने लायक था हार्दिक का रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: MI vs DC: Last over Video Highlights: रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी पर देखने लायक था हार्दिक का रिएक्शन

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए।

MI vs DC (Pic Source-X)
MI vs DC (Pic Source-X)

इस समय मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। MI की ओर से अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39* रनों की विस्फोटक पारी खेली।

बता दें, रोमारियो शेफर्ड ने Anrich Nortje के ओवर में कुल 32 रन जड़े। यह मुंबई टीम की पारी का 20वां ओवर था। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी रोमारियो शेफर्ड की इस विस्फोटक पारी से काफी खुश थे और उन्हें ड्रेसिंग रूम में इसकी जमकर प्रशंसा करते हुए देखा गया।

रोमारियो शेफर्ड ने Nortje के 20वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार चौका जड़ा जिसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का मारा। बेहतरीन ऑलराउंडर ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर एक और छक्का जड़ा जिसपर मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी उत्साहित हो गए और उन्हें ड्रेसिंग रूम में शेफर्ड के लिए जमकर ताली बजाते हुए देखा गया।

रोमारियो शेफर्ड यहां तक नहीं रुके और उन्होंने चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। इसके बाद मुंबई इंडियंस की पारी की अंतिम गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ काफी शानदार अंदाज में अपनी टीम की पारी को अंत किया। सिर्फ हार्दिक पांड्या ही नहीं बल्कि ईशान किशन और सचिन तेंदुलकर ने भी रोमारियो शेफर्ड की पारी की जमकर प्रशंसा की।

यह रही वीडियो:

दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए 235 रनों की जरूरत है

मुंबई टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 49 रन बनाए जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रनों का योगदान दिया। ईशान किशन ने भी 42 रनों की आक्रामक पारी खेली जबकि टिम डेविड ने 45* रनों का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव दिल्ली के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए।

Anrich Nortje ने चार ओवर में दो विकेट झटके लेकिन उन्होंने कुल 65 रन दिए। अक्षर पटेल ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?