IPL 2024 social media trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 9 अप्रैल के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

आज क्रिकेट जगत ने देशवासियों को गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी!

IPL 2024 social media trends
IPL 2024 social media trends

IPL 2024 में आज यानि 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 23वां मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाना है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है।

इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभ्यास सत्र में खतरनाक यॉर्कर फेंकते हुए नजर आए। इसका वीडियो फ्रेंचाइजी ने शेयर भी किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है, ‘अर्शदीप की Toe-crushing यॉर्कर सद्दा अखाड़ा 2.0 में वापसी कर रही है।’

वहीं आज क्रिकेट जगत ने देशवासियों को गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी! उन्होंने साथ में ही कहा कि आने वाला नया साल आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियों, समृद्धि और प्रचुर आशीर्वाद से भरा हो।

इसके अलावा आज सोशल मीडिया पर पांड्या ब्रदर्स का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे कृष्ण भक्ति में लीन दिखे। हार्दिक और क्रुणाल पांड्या वीडियो में हरे कृष्ण हरे राम भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं आईपीएल में सोमवार, 8 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के विजयरथ पर रोक लगा दी। रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर को पहले 137 रनों पर रोका। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ के 67 रनों की बदौलत जीत दर्ज की।

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp