IPL 2024: क्लासेन ने दिखाया अपना Class, शिखर धवन को बेहतरीन स्टंपिंग कर वापस भेजा पवेलियन, आप भी देखें वीडियो
पंजाब टीम की ओर से कप्तान शिखर धवन भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 16 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
अद्यतन - अप्रैल 9, 2024 10:28 अपराह्न

इस समय चंडीगढ़ में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने पांच ओवर के भीतर ही 20 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं।
पंजाब किंग्स का टॉप ऑर्डर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुरी तरह लड़खड़ा गया। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की है और तीन ओवर में 15 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। पंजाब के कप्तान शिखर धवन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 16 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
धवन को भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी पर हेनरिक क्लासेन ने स्टंपिंग किया। दरअसल, पारी के दौरान शिखर धवन लगातार क्रीज के बाहर निकलकर बड़े शॉट्स की कोशिश कर रहे थे। इसलिए SRH के कप्तान पैट कमिंस ने क्लासेन से स्टंप्स के नजदीक आकर विकेटकीपिंग करने को कहा।
धवन ने फिर से वही गलती की और भुवनेश्वर की गेंद पर क्रीज से बाहर आकर बड़ा शॉट खेलने चाहा। हालांकि, इस बार गेंद उनके बल्ले से मिस हो गई और क्लासेन ने बेहतरीन विकेटकीपिंग करते हुए शिखर धवन को वापस पवेलियन की राह दिखाई।
𝗤𝘂𝗶𝗰𝗸 𝗛𝗮𝗻𝗱𝘀 𝘅 𝗦𝘂𝗽𝗲𝗿𝗯 𝗥𝗲𝗳𝗹𝗲𝘅𝗲𝘀 ⚡️
Relive Heinrich Klaasen's brilliant piece of stumping 😍👐
Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #PBKSvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/sRCc0zM9df
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024
पंजाब किंग्स की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ निराशाजनक शुरुआत
पंजाब टीम को यह मैच जीतने के लिए 183 रनों की जरूरत है। हालांकि, उनकी शुरुआत बेहद खराब रही है। शिखर धवन के अलावा जॉनी बेयरस्टो भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके अलावा इम्पैक्ट खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह भी चार रन बनाकर चलते बने। पंजाब किंग्स इस समय काफी खराब स्थिति में है।
हैदराबाद टीम की बात की जाए तो युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं अब्दुल समद ने 25 रनों का योगदान दिया, जबकि ट्रेविस हेड ने 21 रन बनाए।